शिक्षा
- स्नातक
- एम.बी.ए. (MBA)
शंकर कोरंगा – दर्जा राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार
शंकर सिंह कोरंगा हल्द्वानी, जिला नैनीताल से भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। अप्रैल 2025 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें राज्य स्तरीय जलागम परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया, जहाँ वे जल संरक्षण, मृदा संरक्षण और जल स्रोतों के पुनर्जीवन से जुड़ी योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं।
बचपन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े शंकर कोरंगा ने छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अनेक दायित्व निभाए और 1998 में भाजपा के सक्रिय सदस्य बने। इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा में नगर से प्रदेश स्तर तक विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया।
राज्य में स्थापित उद्योगों में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए सिडकुल के अधिकारियों के विरुद्ध अनेक बार आंदोलन।
बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए क्षेत्रीय जनता के साथ आंदोलनों में सहभागिता।
2014 में हल्द्वानी की एक वीभत्स घटना के बाद दोषियों को सज़ा दिलाने के लिए जन आंदोलन में भाग लिया और लाठीचार्ज में घायल हुए।
2012 से 2017 तक प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर हुए धरना-प्रदर्शनों और घेराव कार्यक्रमों का नेतृत्व।
देश और प्रदेश के विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता।
जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान की पहल।
समाज के हर वर्ग को समान अवसर और न्याय दिलाने का संकल्प।
संतुलित, टिकाऊ और समावेशी विकास की दिशा में कार्य।
सुझाव, समस्या या किसी कार्यक्रम के आमंत्रण के लिए संपर्क करें।